Mobile Me Google Account Kaise Banaye

मोबाइल में गूगल अकाउंट कैसे बनाएं ? 2021

Mobile Me Google Account Kaise Banaye

मोबाइल में गूगल अकाउंट कैसे बनाएं ?

नमस्कार, दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट कैसे बना सकते हैं। दोस्तो आप में से ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें अभी तक अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट बनाना नहीं आता है। तो दोस्तों आप इस जानकारी के माध्यम से बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट बना सकते है। लेकिन इसके लिए आपको इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ना है अगर आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ते हैं तो आसानी से आप अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट बना सकते हैं तो चलिए टॉपिक को आगे बढ़ाते हैं।

दोस्तों यहां पर आपका कैसा भी फोन हो चाहे वह न्यू हो या ओल्ड आप दोनों फोन में 2 से लेकर 5 मिनट तक किसी भी फोन में जीमेल अकाउंट बना सकते हैं। लेकिन अधिकांश लोग ऐसे हैं जिन्हें अभी तक गूगल आईडी कैसे बनाएं जानकारी नहीं है और वह इस जानकारी को काफी पोस्ट पर खोजते रहते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी पोस्ट की खोज कर रहे हैं। तो आपकी खोज यहां पर आकर खत्म हो जाती है क्योंकि आप इस पोस्ट के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं। कि गूगल अकाउंट कैसे बनाया जाता है अपने मोबाइल में।

दोस्तों अगर हम अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट नहीं बनाते हैं तो हमें गूगल के द्वारा किसी भी सर्विसेज का उपयोग करने के लिए नहीं मिलता है। इसलिए हमें अपनी एंड्राइड ऑपरेटर सिस्टम पर आधारित मोबाइल फोन में गूगल अकाउंट पहले से ही बना देना चाहिए। अगर हम अपने गूगल अकाउंट को बना लेते हैं तभी हम अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर, गूगल ड्राइव, फोटो, कांटेक्ट जैसी सभी सर्विसेज मिल जाती है। और हम आसानी से गूगल प्ले स्टोर, यूट्यूब, गूगल जैसी सर्विसेज को आसानी से चला सकते हैं। लेकिन इसके लिए हमारा गूगल अकाउंट जरूर होना चाहिए इसलिए गूगल अकाउंट बनाना बहुत ही जरूरी है।

गूगल अकाउंट क्या है ?

दोस्तों गूगल अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जिसका उपयोग एक्सिस ऑथेंटिकेशन और अथॉरिटी के लिए किया जाता है। दोस्तों अगर आपका कोई गूगल अकाउंट है यह आप पहली बार गूगल अकाउंट बना रहे हैं। तो यह एक ऐसा अकाउंट है जिसमें यूजर का पासवर्ड तथा यूजरनेम लगाया जाता है। जिससे उसे गूगल ऐड, जीमेल, गूगल प्ले स्टोर, गूगल डॉक्स, कहने का मतलब वह सारे प्रोडक्ट चलाने की अनुमति दे दी जाती है। वैसे भी गूगल से संबंधित बहुत सारी सर्विसेज है जैसे, यूट्यूब, गूगल सर्च, गूगल बुक्स, फाइनेंस, गूगल मैप्स, इन सभी का आप इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन आप इसका इस्तेमाल तभी कर सकते हैं जब आप अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट बना लेते हैं।

और सबसे ज्यादा आपको गूगल अकाउंट की जरूरत तब पड़ती है जब आप किसी भी चैनल पर अपना अकाउंट बना देते हैं। और अपनी वीडियो अपलोड करते हैं तब आपको सबसे ज्यादा गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है इसलिए आपको बोला काम बना लेना चाहिए।

दोस्तों सामान्य व्यक्ति के लिए और व्यक्तिगत उपयोगों के लिए गूगल ने फ्री अकाउंट प्रदान कर रखा है आप गूगल के अकाउंट के द्वारा गूगल के सभी ऐप्स था सर्विस का प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप गूगल के माध्यम से अपना बिजनेस चलाना चाहते हैं तो गूगल ने उसके लिए भी खाते की सुविधा दे रखी है। जिससे आप आसानी से गूगल के माध्यम से अपना बिजनेस चला सकते हैं वैसे सामान्य प्रयोग के लिए गूगल अकाउंट ही काफी है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट कैसे बना सकते हैं।

मोबाइल में गूगल अकाउंट कैसे बनाएं ?

दोस्तों जब आप सबसे पहले अपने मोबाइल को ओपन करते हैं तब आपको हर एक एप्स ओपन करने के लिए गूगल अकाउंट बनाने के लिए कहता है। अगर आप गूगल प्ले स्टोर को ओपन करते हैं तो सबसे पहले आपको वहां पर अकाउंट बनाने के लिए बोला जाता है।

गूगल क्रोम ब्राउजर के द्वारा गूगल अकाउंट कैसे बनाएं ?

दोस्तों हम आपको यहां पर बताने वाले हैं कि आप गूगल क्रोम ब्राउजर के द्वारा गूगल अकाउंट कैसे बना सकते हैं। हम जो तरीका आपको यहां पर बताने वाले हैं उस के माध्यम से आप अपने गूगल अकाउंट को क्रिएट कर सकते हैं तो चलिए आगे बढ़ते हैं।

गूगल क्रोम ब्राउजर के द्वारा गूगल अकाउंट कैसे बनाएं ?

Step 1

दोस्तों सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउजर में पहुंच जाना है।

Step 2

जैसे ही आप अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन कर लेंगे आपको ऊपर राइट साइड में साइन इन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर देना है।

Step 3

इसके बाद आपको वहां पर क्रिएट अकाउंट का ऑप्शन भी दिखाई देगा उस पर क्लिक करने के बाद आपको फॉर माय सेल्फ ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है। और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।

Step 4 

अब आपके सामने कुछ ऑप्शन आ जाते हैं उन ऑप्शन में आपको फर्स्ट नेम पर अपना नाम लिखना है और लास्ट नेम पर आपको अपना यूजरनेम लिख देना है। यूजरनेम सेलेक्ट करने के बाद आपको वहां पर एक पासवर्ड डाल देना है। आपका पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकाता हो उसमें कुछ वर्ड हिंदी के कुछ इंग्लिश के कुछ गणित के होने चाहिए। और आपको अपना पासवर्ड सेलेक्ट करके आगे बढ़ जाना है।

Step 5

अगर आपने वहां पर सारी डिटेल भर दी हैं तो आपको वहां पर नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।

Step 6

जैसे ही आप नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक कर देंगे आपको वहां पर अपनी जन्मतिथि भर देनी है इसके बाद आपसे वहां पर आपका जेंडर पूछा जाएगा। अगर आप मेल है तो आप मेल कर दें तथा फीमेल है तो आप वहां पर फीमेल सेलेक्ट कर ले। आप इन दोनों ऑप्शन को भरने के बाद आपको नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।

Step 7

अब आपके मोबाइल की स्क्रीन पर एक एग्रीमेंट आ जाएगा इस एग्रीमेंट में लिखा हुआ होगा कि आपकी नियम और शर्तें चालू कर दी गई हैं। और आपको उसे एग्री कर देना है आपको वहां पर एग्री पर ही टाइप करना पड़ेगा। क्योंकि वहां पर कोई दूसरा ऑप्शन नहीं दिया रखा होता है इसके बाद आपका गूगल अकाउंट बन कर तैयार हो जाता है।

👉   Mobile-Me-Network-Problem-ko-Kaise-Sahi-Kare

अब आपके मोबाइल में आपका गूगल अकाउंट बन कर तैयार हो चुका है आप इस शर्त के अनुसार अपने गूगल प्ले स्टोर, गूगल क्रोम ब्राउजर जैसी सभी चीजों में लॉगइन हो चुके हैं। और आप इन सभी चीजों का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

Website Link

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया है मोबाइल में गूगल अकाउंट कैसे बनाएं? और इसके बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी दी है। ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े गूगल अकाउंट बनाने है तो उम्मीद करते हैं, आपको मेरी जानकारी जरूर पसंद आई होगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

1 thought on “Mobile Me Google Account Kaise Banaye”

Leave a Comment