किसी भी App को कैसे डाउनलोड करें जानिये आसान तरीका

हेलो दोस्तों, आज इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूँ की आप किसी भी अप्प को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं बिना किसी परेशानी के। अगर आपको अप्प डाउनलोड करने में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

वैसे अप्प डाउनलोड करना इतना मुश्किल काम नहीं है एक बार सिखने के बाद आपको यह कभी नहीं सर्च करना पड़ेगा की अप्प कैसे डाउनलोड करें। तो आइये ज्यादा समय ना खराब करते हुए सीधा जानते हैं की किसी भी तरह के App या APK को आप किस तरह से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी भी App को कैसे डाउनलोड करें

किसी भी अप्प को डाउनलोड करने से पहले आपको उस अप्प का नाम पता होना चाहिए तभी आप उस अप्प को डाउनलोड कर पाएंगे। जैसे मान लीजिये आप Whats web scan App को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो कैसे करना है नीचे step by step बताया हुआ है। बस आपको सारे बताये हुए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना है।

इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है।
  • उसके बाद जिस भी ऍप को डाउनलोड करना हो उसका नाम लिख कर सर्च करना है।
  • उसके बाद आपको पहले नंबर पर जो ऍप दिखाई देता है उसे डाउनलोड करना है।

Example / उदाहरण:- जैसे की मैं Whats web scan ऍप डाउनलोड करना चाहता हूँ, तो मैं सर्च करूँगा Whats web scan, पहले नंबर पर जो ऍप आएगा उसे इनस्टॉल या डाउनलोड कर लूंगा।

इस तरह से आप किसी भी ऍप को बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हो प्ले स्टोर से। लेकिन अगर आपको APK डाउनलोड करना रहा तो यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर देखने को नहीं मिलेगा। इसे आपको गूगल पर सर्च करके डाउनलोड करना होगा। कैसे डाउनलोड करना है इसके बारे में भी मैं आपको अभी बताऊंगा नीचे।

APK कैसे डाउनलोड करें

अभी तक हमने जाना की गूगल प्ले स्टोर से किसी भी ऍप को डाउनलोड कैसे करते हैं। अब हम जानने वाले हैं की किसी भी तरह के APK को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • किसी भी APK को डाउनलोड करने के लिए आपको Google या Google Chrome Browser को ओपन करना है।
  • उसके बाद जिस भी APK को डाउनलोड करना हो, उसका नाम, और उसके आगे डाउनलोड लिख कर सर्च करें।
  • उसके बाद पहले नंबर पर जो साइट आती है उसमे जाकर वहां से आप उस APK को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अगर उस साइट पर वो APK ना डाउनलोड हो, तो दूसरे साइट पर जाकर कर सकते हैं।

इस तरह से आप किसी भी ऍप को बड़ी आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। देखा कितना आसान था ऍप डाउनलोड करना।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना की किसी भी ऍप को कैसे डाउनलोड करते हैं। इसमें मैंने आपको ऍप और APK दोनों डाउनलोड करने का तरीका बताया हुआ है। आशा है अब आप जान गए होंगे की ऍप डाउनलोड कैसे करें। अगर आपके मन में अभी भी किसी भी तरह का सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद!